Thar पोस्ट, न्यूज। चालू वर्ष में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में चुनाव लड़ा जाएगा। जहाँ अभी तक हर माह एक सभा हो रही थी। उसे बढ़ाकर एक माह में तीन सभाएं करवाने पर काम चल रहा हैं।
अगस्त माह में पीएम मोदी की राजस्थान में तीन सभाएं हो सकती हैं। अगस्त में जहां पहले से ही नागौर के खरनाल में 16 अगस्त को पीएम मोदी की जनसभा प्रस्तावित हैं। वहीं जोधपुर व करौली में भी इसी माह पीएम मोदी की सभाएं कराई जा सकती हैं।
जोधपुर व करौली के कार्यक्रमों की तिथि इसी सप्ताह फाइनल हो सकती हैं। जोधपुर में लंबे समय से पीएम मोदी के दौरे की चर्चाएं चल रही थी। यहां एम्स के विस्तार से लेकर कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण पीएम मोदी से करवाने की बात चल रही हैं।
6 अगस्त को वीसी से जुड़ेंगे मोदी
इससे पहले पीएम मोदी 6 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 500 रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखने जा रहे हैं। इसमें से 82 रेलवे स्टेशन राजस्थान के शामिल हैं। ऐसे में इन रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जहां मौजूद लोगों को पीएम मोदी वीसी के माध्यम से संबोधित भी करेंगे।