ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20220712 222522 7 जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, 4 की मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे लोग अब छोटी बातों पर धैर्य खोने लगे हैं। महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एएसआई और तीन अन्य पैसनजर्स की मौत हो गई। चेतन नाम के कांस्टेबल ने फायरिंग की है। हादसे में जान गंवाने वाले ASI का नाम टीकाराम मीणा है। आरोपी को मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों डेडबॉडी शताब्दी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाई गई हैं। सोमवार सुबह यह घटना हुई।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के बी-5 कोच में यह फायरिंग हुई। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यात्रियों के मुताबिक वापी से बोरीवली मीरा रोड स्टेशन के बीच फायरिंग की घटना हुई।

करीब पांच बजे के करीब यह घटना हुई है। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई।  RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है। पालघर स्टेशन पार करने के बाद आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती हुई जयपुर मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी की। उसने आरपीएफ के एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी। इसके बाद वह दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन के दरवाजे से बाहर कूद गया। इसके बाद पुलिस ने हमलावर कांस्टेबल को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।

मुम्बई के मीरा रोड, बोरीवली के बीच जीआरपी मुम्बई पुलिस टीम ने कॉन्स्टेबल चेतन को गिरफ्तार किया। उसे बोरीवली पुलिस स्टेशन में बंद कर रखा गया है। घटना का समय सुबह 5.23 बजे बताया जा रहा है। इस घटना से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। पैसेंजर्स अपनी जान बचाने के लिए अन्य बोगियों में भागने लगे।


Share This News