ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230731 205209 मणिपुर मुद्दे पर केन्द्र सरकार की लेटलतीफी आत्मघाती कदम ? - बीकानेर में अभय कुमार दुबे का प्रेस संवाद Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। ‘ मणिपुर मुद्दे पर केन्द्र सरकार की लेटलतीफी भाजपा के लिये आत्मघाती कदम होगी’ यह बात आज सोमवार को प्रौढ़ शिक्षण समिति सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में विचारक व देश के वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार दुबे ने कही। दुबे ने कहा कि विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस का भाजपा में विलय होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इससे यह गंभीर मुद्दा देश के सामने कि भाजपा से कही न कही चूक हुई है। लेकिन उसके बाद भी भाजपा ने वहां प्रभावशाली निर्णय नहीं लिया। न ही गृहमंत्राी ने सदन के अंदर या बाहर इस विषय पर सरकार का कोई पक्ष रखा। देश की सुरक्षा को चुनौती देकर नेपाल के रास्ते सीमा हैदर के भारत आने के सवाल पर वे बोले कि यूरोपीय देशों की तरह एशियाई देशों को भी इस पर विचार करना चाहिए कि कोई भी नागरिक एक दूसरे के देश आ तथा जा सके, लेकिन इसमें सुरक्षा के साथ साथ कड़े नियमों का पालन भी हो।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें विधानसभा चुनाव में मिलने चाहिए। ऐसा मेरा आंकलन है,मुझे लगता है मंहगाई राहत शिविर के जरिये गहलोत ने मतदाताओं को साधने का एक प्रयास किया है,जो उन्हें चुनाव में कही न कही फायदा पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद होना आम बात है। लेकिन सीएम गहलोत ने जिस तरह राजस्थान में काम किया। उससे प्रभावित होकर ही केन्द्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। लगता है कि अगला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जा सकता है।

मीडिया पर पूछे गये सवालों पर उन्होंने कहा कि मीडिया हाउस पर एक तरफा खबरों की टीआरपी बटोरने की बात कहते हुए दुबे ने कहा कि सरकार जो पहलू मीडिया को थमाती है वह उसे आंख बंद कर मान लेता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिन चैनलों ने अंधविश्वासों को टीआरपी की खातिर दिखाया,उनकी टीआरपी कम हुई। आज 84 प्रतिशत पत्राकार इस बात से पीड़ित भी है।
संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य ने बताया कि दुबे दो दिवसीय बीकानेर यात्रा पर हुए थे जिसमें पहले दिन डाॅ. छगन मोहता की स्मृति में व्याख्यानमाला आयोजित की गई और दूसरे दिन बीकानेर के सुधि पत्रकारों के साथ उनकी वार्ता करवाई गई।

IMG 20230731 123413 मणिपुर मुद्दे पर केन्द्र सरकार की लेटलतीफी आत्मघाती कदम ? - बीकानेर में अभय कुमार दुबे का प्रेस संवाद Rajasthan News Portal देश

Share This News