ताजा खबरे
IMG 20230803 095926 बीजेपी : किसे मिलेगा टिकट और किसका कटेगा ? निर्णय होगा केवल दिल्ली में! बीजेपी की मास्टर प्लानिंग Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव फतेह के लिए मास्टर प्लानिंग तैयार की है। राजस्थान में भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए एक बड़ा प्लान बनाया है। इसमे यह भी शामिल है कि इस बार चुनाव में किसे टिकट मिलेगा और किसका कटेगा? इसका निर्णय भी दिल्ली में होगा। प्लानिंग के तहत पार्टी ने सभी 200 सीटों की सटीक अंदरूनी रिपोर्ट लेने के लिए अपने विधायकों पर भरोसा जताया है। जानकारों की माने तो केंद्रीय नेतृत्व ने इसके लिए बड़ा प्लान सेट कर दिया है। भाजपा हरियाणा, हिमाचल, गुजरात, यूपी और उत्तराखंड से 200 भाजपा विधायकों का चयन किया है. जो अपने-अपने राज्य में चुनाव जीतने के माहिर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिनका परफॉर्मेंस बेहतर रहा है, उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने चयनित कर लिए है. अब उन्हें अगस्त माह में एक-एक विधान सभा सीट पर काम करना रहेगा. उन्हें इसकी पूरी जानकारी दे भी दी गई है। अगस्त माह के पहले सप्ताह में ही 200 विधायकों की फ़ौज यहां पर उत्तर जाएगी. उन्हें सबकुछ बता दिया गया है. इस तरह का यह पहला प्रयोग माना जा रहा है. सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

पांच राज्यों से आने वाले 200 भाजपा विधायक यहां पर क्या करेंगे ? क्या यहां पर टीम काम नहीं कर रही है. क्या यहां पर भाजपा गुटबाजी में उलझी हुई है. इस तरह से सभी चीजों से निपटने के लिए पार्टी ने  यह रणनीति बनाई है। ये 200 विधायक यहां पर क्या करेंगे । हर एक सीट पर एक-एक विधायक अगस्त माह में एक सप्ताह रहेगा. वहां की पूरी जानकारी जुटाएगा. उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेज देगा. यह काम वो गुपचुप तरीके से करेगा. लोकल स्तर पर पार्टी के लोगों का ज्यादा उपयोग नहीं करेगा।

बता दें कि पिछले दिनों देश के पीएम नरेंद्र मोदी सीकर आये थे जहां पर उन्होंने नारा दिया, ‘जीतेगा कमल और खिलेगा कमल’. यहीं से एक बात को बल मिल गया था कि इस बार का चुनाव अब केंद्रीय टीम के हाथ में चला गया है. इसके लिए जल्द ही कुछ नए परिणाम दिख सकते है. रही सही कसर पीएम ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान और सचिवालय घेराव के दिन ट्वीट करके पूरी कर दी.बीजेपी इस बार टिकट का बंटवारा और चुनाव की पूरी व्यवस्था दिल्ली से कर सकती है. यहां के कुछ प्रमुख नेताओं को संकेत दिए जा चुके है. उन्हें आगे बढ़कर काम करने की बात कही जा चुकी है और जिन्हे नहीं कहा गया है, वो बेहद परेशान दिख रहे है इसमे कई दिग्गज भी शामिल है।


Share This News