Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। राजस्थान पंजाबी समाज संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर अनेक मुद्दों को रखा। मुख्य सरंक्षक गुलशन बाघला , सरंक्षक सुनील बजाज , संयोजक जोनी मक्कड़ एवम कार्यकरिणी सदस्य सुनील खन्ना की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री पुखराज पराशर जी से उनके निवास स्थान पर मिला । डॉ अर्चना शर्मा चैयरपर्सन सोशल वेलफेयर बोर्ड , राजस्थान सरकार की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान में पंजाबी खत्री अरोड़ा कल्याण आयोग बनाने, उचित राजनेतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नाम एक ज्ञापन उन्हें सौंपकर निवेदन किया ।