ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
3551 64b9f1d458874 भूकम्प ने जयपुर को हिलाया, सुरक्षित नहीं है राजस्थान ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश के जयपुर जिले में शुक्रवार की अलसुबह 4.38 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इससे लोग नींद को छोड़कर बाहर आ गए। मिली जानकारी के अनुसार तीन बार भूकंप के झटके आए। लोगों की नींद भूकंप ने खोली और घरों, अपार्टमेंट्स से लोग दौड़कर सुरक्षित और खुले स्थानों पर आ गए। झटके इतने तेज़ थे कि तेज़ कम्पन्न और डम्पर चलने जैसी आवाज़ आई। लोग सोते हुए बेड पर बुरी तरह हिल गए। घबराहट और डर के कारण लोग घरों के बाहर खुले में आ गए। बहुत से लोग एक घंटे तक बाहर ही रहे, फिर से भूकंप आने की आशंका थी। सुबह 4.38 पर पहला झटका आने के बाद 15-17 मिनट में रुक रुककर दो और भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग बुरी तरह डर गए। इन झटकों की तीव्रता 4.4 से ऊपर मापी गई। भूकंप के कारण अफरा-तफरी रही।

जानकारी में रहे कि राजस्थान के बीकानेर सहित अनेक जिलों में हाल ही के वर्षों में तेज भूकम्प के झटके महसूस किए गए है। राजस्थान के अधिकांश जिले भूकम्प के लिहाज से अब सुरक्षित नहीं है।


Share This News