ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
whatsapp image 2023 07 14 at 21641 pm 64b1261061956 राजस्थान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्याम बाबा के दर्शन किये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने आज दोपहर करीब एक बजे सीकर जिले के खाटू श्याम जी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद रहे। जयपुर से इंडियन एयर फोर्स के mi-17 हेलिकॉप्टर से मुर्मू सीकर पहुंचीं। यहां से वे काफिले के साथ मंदिर पहुंचीं। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती और प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत भी मौजूद रहीं।

राष्ट्रपति के दौरे के चलते आज खाटू में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वे 30 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ मंदिर पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा श्याम के मंदिर में ही प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर की विजिटर बुक में अपने अनुभव को भी लिखा।


Share This News