ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230325 175500 2 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की रवानगी आज Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अंतर्गत वरिष्ठ यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराने हेतु बीकानेर से द्वारकापुरी-सोमनाथ हेतु ट्रेन दिनांक 13 जुलाई को बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस ट्रेन में बीकानेर रेल्वे स्टेशन से बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, श्री गंगानगर, नागौर और सीकर जिले के कुल 400 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जायेगी। बीकानेर जिले के 76, चूरू जिले के 45 हनुमानगढ जिले के 50 श्री गंगानगर जिले के 70, नागौर जिले के 79 और सीकर जिले के 80 यात्रियों को इस ट्रेन से द्वारकापुरी-सोमनाथ की यात्रा हेतु रवाना किया जायेगा । बीकानेर रेल्वे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर यात्रियों को टिकिट वितरण हेतु जिले वाईज व्यवस्था की जायेगी। इन यात्रियों की सहायता हेतु ट्रेन प्रभारी चिकित्सा दल मय आवश्यक दवाइयां एवं उपकरण तथा प्रत्येक कोच में 02 अनुरक्षक (कुल 22 अनुरक्षक) की ड्यूटी लगाई गई है।

सभी यात्रियों को बीकानेर रेल्वे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर सुबह 7 बजे बुलाया गया है। इन यात्रियों को अपने जिले वाईज कोच पर रिर्पोटिंग करनी होगी जहा देवस्थान विभाग के कर्मचारियों द्वारा इनके फार्म चेक किये जायेगे। फार्म चेक करने के उपरान्त यात्रियों को टिकिट दिया जायेगा। वरिष्ठ नागरिकों को कुछ असुविधा न हो इसके लिए प्रिंटर व फोटोकॉपी की व्यवस्था रिर्पोटिंग स्थल पर की जायेगी।


Share This News