ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230711 WA0219 विधायक सिद्धि कुमारी ने की जन सुनवाई कई मामलों का निस्तारण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेरे के पूर्व विधानसभा से विधायक सिद्धि कुमारी ने आपने लालगढ़ स्थित कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये और कई मामलों का निपटारा किया। विधायक ने इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग , जन स्वास्थ्य विभाग , पी बी एम , यूआईटी निगम के अधिकारियों को जन समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कोष से चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली और कार्यों में और गति देने व रुके कार्यों को पुनः चालू करने के निर्देश व सुझाव भी दिये। विधायक सिद्धि कुमारी ने बताया कि मेरे पास क्षेत्र के लोग आकर कोई समस्या बताता हैं तो मेरा प्रथम प्रयास रहता हैं की उनके कार्यों को अधिकारियों को अवगत करवा कर जल्द पूरा करवाया जाये।

इस मौके पर बार एसोसियेसन के अध्यक्ष बिहारीसिंह राठौड़, क्षत्रिय सभा के पूर्व अध्यक्ष बजरंग सिंह रॉयल, महिलामोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड, पार्षद प्रतिनिधि श्यामसिंह हाडला , पार्षद भँवर लाल साहू, पार्षद रामदयाल पंचारिया , पार्षद मांगीलाल बिशनोई , सहित रामपुरा, आजादनगर , हनुमाननगर , गंगाशहर आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Share This News