ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230712 145616 गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट राजस्थान। नामी गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे पुलिस टीम गैंगस्टर कुलदीप को जयपुर से भरतपुर कोर्ट लेकर आ रही थी। इस बीच बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। जानलेवा हमले में कई गोलियां लगने से गैंगस्टर कुलदीप की मौत हो गई। हमले के वक्त बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची उड़ाई और गोली मारकर फरार हो गए। भाजपा नेता कृपाल सिंह जगीना हत्याकांड में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जगीना को गिरफ्तार किया गया था।

जयपुर पुलिस की टीम गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना को सरकारी बस से भरतपुर ले जा रही थी। भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने जघीना पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 8-10 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की टीम ने गैंगस्टर जघीना के शव को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

पिछले दिनों हुए भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मामले में महाराष्ट्र की कोल्हापुर पुलिस के सहयोग से भरतपुर पुलिस ने गोवा पहुंचने से कुछ घंटे पहले कुलदीप सिंह जघीना समेत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इस पुलिस गिरफ्तर में गैंगस्टर कुलदीप सिंह उर्फ गौरु पुत्र कुंवर जीत (28), प्रभाव सिंह उर्फ भोला पुत्र महावीर सिंह (22) एवं राहुल जाट पुत्र परमवीर सिंह (28) निवासी जघीना थाना उद्योग नगर, विश्वेंद्र सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (28) निवासी गांव पाली थाना हेलेना हाल शास्त्री नगर थाना मथुरा गेट और विजय पाल सिंह उर्फ भूरा पुत्र वीरेंद्र सिंह (28) निवासी नगला खंगर उवार थाना उद्योग नगर को गिरफ्तार किया था।


Share This News