ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20230712 WA0358 विधायक सिद्धि कुमारी ने विकास कार्यों को देखा,लोगों ने किया स्वागत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के सुभाषपूरा , इंद्राकालोनी , एफ़सीआई गौदाम के आस पास के क्षेत्रों में चल रहें विकास कार्यों का अवलोकन करने निकली। इस दौरान पार्षद लक्ष्मीकँवर हाडला और श्यामसिह हाडाला के नेतृत्व में ढोल नगाड़ो के साथ विधायक का करवाये गये कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही चल रहे कार्यों से अवगत भी करवाया क्षेत्र के लोगों में विधायक के स्वागत करने धन्यवाद ज्ञापित करने में अत्यंत उत्साह नजर आया।

कार्यालय में की जनसुनवाई किया निस्तारण

पुष्पवर्षा से सिद्धिकुमारी का स्वागत सम्मान किया ; महिलाओं बच्चों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत विधायक जहां भी गई वहाँ के बुजुर्गों महिलाओं , बच्चों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अवसर पर विधायक सिद्धिकुमारी ने कहा मेरा उद्देश्य मेरे क्षेत्र को लोगो पानी सड़क बिजली नाली सहित साफ सुथरा एवं शांत माहौल मिले इसके लिए में हरसंभव प्रयास कर रही हूँ और करती रहूँगी भी बीकानेर की जनता ने मुझे जो प्यार स्नेह आशीर्वाद दिया है में हमेशा इनकी ऋणी हूँ।
इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मीकँवर हाडला , श्यामसिंह हाडला , गोगी मांगुसिंह , शंकरसोनी, तुलसीराम सुथार , कौशल शर्मा , छगनसिंह , उम्मेदसिंह भाटी , नरपतसिंह , उम्मेदसिंह, भानुप्रताप, महेंद्रसिंह, चाँदसिंह , गौपालसिंह राजावत , अशोक धाभाई , असुतोष , महिपाल , जितेंद्रपाल हाडला , करणीसिंह माँगलिया , भेरुसिंह , विशालसिंह आदि बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित रहे

विकास कार्यों का जायज़ा लेने से पहले विधायक सिद्धिकुमारी ने लालगढ़ स्थित अपने कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान जन समस्याओं को सुना इनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को अवगत करवाया और जल्द हल करने के निर्देश भी दिये इस अवसर पर कार्यालय में व्यास कालोनी , रामपुरा , मुक्ताप्रशाद कालोनी , कांताखतुरिया कालोनी , रथख़ाना आदि स्थानों के बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहें
गोल्डमेडल जीतकर आई बच्ची का किया सम्मान
विधायक कार्यालय में भरतपुर में हुई राजस्थान स्टेट आफ़िसियल त्वाईक्वांडो चैम्पियनशिप में बीकानेर का नाम रोशन करने वाली 7 वर्षीय बालिका लतिका भाटी को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया और कहा कि ये ना केवल बीकानेर राजस्थान के लिये बड़े ही गौरव की बात हैं की बीकानेर की एक बेटी ने जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है ये गौरव की बात है इस अवसर पर श्रवणसिंह,गजेंद्र सिंह लूंछ, पार्षद मांगीलाल बिश्नोई,विजय बाफना , पवन चाँडक, प्रिया चाँडक, दिलीपसिंह जोगलसर, तेजवीरसिंह, संग्रामसिंह, स्वरुपसिंह, करनपालसिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मोजूद रहे।

IMG 20230712 WA0362 विधायक सिद्धि कुमारी ने विकास कार्यों को देखा,लोगों ने किया स्वागत Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News