ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 21 भारी बारिश : कई राज्यों में आज स्कूलें बंद Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने हालात पस्त कर दी है। उत्तरप्रदेश, दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कें स्वीमिंग पूल बन गई हैं। आम जन-जीवन बरसात में अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी जमा होने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। इस बीच स्कूली बच्चों और की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आज दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत कई जिलों में आज स्कूल बंद हैं।

दिल्ली में 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस कारण एक स्कूल की दीवार भी गिर गई थी। इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों में छुट्टी कर दी है। बता दें कि आज 10 जुलाई को राजधानी दिल्ली में स्कूल बंद हैं। इस बीच सरकारी स्कूलों में सुरक्षा के लिहाज से निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।


Share This News