ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230708 175751 प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में विकास कार्यों की बौछार की, बीकानेर को बताया व्यंजनों की खान व वीरों की भूमि Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नॉरंगदेसर का नाम आज इतिहास के स्वर्णिनम पन्ने से जुड़ गया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात बीकानेर ससंदीय क्षेत्र को दी। बीकानेर के नाल एयरफोर्स से हेलीकाप्टर से नौरंगदेसर पहुंचे पीएम मोदी ने रिमोट से अनेक विकास कार्यो को लोकार्पित किया। यहाँ पीएम मोदी ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा की माँ करणी व पूनरासर बालाजी, बाबा रामदेवजी, जांभोजी सहित अनेक लोकदेवताओ का आशीर्वाद है। आचार, पापड़, भुजिया व स्वादिष्ट व्यंजनों की यह खान है वीरों की भूमि है। सभा मे उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वे बोले- प्रदेश की गहलोत सरकार को महिला अत्याचार, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार जैसे मामलों में पूरे देश की रैकिंग में अव्वल बताया।

मोदी बोले कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति पर काम करती है इसलिए अब जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। मोदी ने कहा कि राजस्थान आन बान व शान की धरती है यहां पर तुष्टिकरण नहीं चलेगा और न ही परिवाद वाद चलेगा। गहलोत सरकार के मंत्री सरकार में बने रहने के लिए विभागों में लूट मचा रहे हैं। पूरी कांग्रेस सरकार परिवादवाद फैला रही है जबकि भाजपा विकासवाद की राजनीति करती है।

विदेश में जाकर गाली देते है : कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो अंदर ही अंदर खाती है जब सत्ता से बाहर रहती है तो भी देश को खाती है। हमेशा देश विरोधी काम करती है। इसके नेता तो विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं। इन्हें मोदी राज का विकास पच नहीं रहा है। ये तो देश की सेना पर भी सवाल उठाते हैं। हमारी सेना ने जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की तो ये लोग सेना से ही सबूत मांगते हैं। बरसों से कांग्रेस सरकार ने वन रेंक वन पेंशन जैसे काम भी नहीं किए। ये लोग बरसों से सत्ता में रहे मगर इन्होंने सैनिकों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। जबकि राजस्थान के हजारों युवा हर साल फौज में भर्ती होते हैं।

मोदी बोले -राजस्थान के सवा लाख पूर्व सैनिकों को हमने लाभ दिया क्योंकि हमनें वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की। ये देश के अपमान की बातें करते हैं जबकि भाजपा के लोग देश के लिए बलिदान करने से कभी बीकानेर की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीकानेर जिला सीमावर्ती जिला है मगर कांग्रेस ने इसे विकास से वंचित रखा। जब भी देश पर पडौसी देशों ने हमला किया तो बीकानेर जिला हमेशा लडाई में आगे रहता है मगर फिर भी इस जिले की उपेक्षा की गई। मोदी ने डबल इंजन की सरकार की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी तभी यहां विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि हमने इस जिले के चारों तरफ हाइवे बनाए हैं और सीमावर्ती जिले का विकास करने का प्रण लिया है। मोदी ने कहा कि जब भी मैं राजस्थान के दौरे पर आता हूं तो देखता हूं कि यहां की जनता कांग्रेस से पीडित है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा कि अगली सरकार भाजपा की बनाइयें और फिर यहां अनूठा विकास होगा।

FB IMG 1688821769489 प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में विकास कार्यों की बौछार की, बीकानेर को बताया व्यंजनों की खान व वीरों की भूमि Rajasthan News Portal देश
IMG 20230708 175831 प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में विकास कार्यों की बौछार की, बीकानेर को बताया व्यंजनों की खान व वीरों की भूमि Rajasthan News Portal देश

Share This News