Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले की जयनारायण व्यास कॉलोनी के शिवबाड़ी इलाके में रविवार देर रात्रि को एक 19 वर्षीय नवयुवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार व्यास कॉलोनी थाने के शिवबाड़ी इलाके में रहने वाले शनि ने फांसी का फंदा लगा लिया। इसकी सूचना व्यास कॉलोनी थाने को तो थाने से राजवीर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।