बीकानेर से दिल्ली के मध्य चलने वाली हवाई सेवा को शीघ्र पुन: शुरू करवाया जाए
Thar पोस्ट। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेंद्र किराड़ू, नरेश मित्तल एवं अनंतवीर जैन ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बीकानेर से दिल्ली जाने वाली हवाई सेवा को पुनः शुरू करवाने की मांग का ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर में केवल एकमात्र ही दिल्ली के लिए हवाई सेवा थी जिसको भी बंद कर दिया गया जिससे अपने व्यापारिक अथवा निजी कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | साथ ही यह फ्लाइट सप्ताह में सात दिन चले । फ्लाइट का एक तरफ का किराया लगभग 4000 रु से ज्यादा नहीं होना चाहिए क्योंकि विंटर शेड्यूल में 3500 रु किराए में फ्लाइट लोड बहुत अच्छा रहा था । फ्लाइट का दिल्ली से डिपार्चर का समय भी प्रात: 11 बजे होने से देश के किसी भी हिस्से से यात्री दिल्ली पहुंच कर अगले गंतव्य की फ्लाइट पकड़ सकता है खासतौर से इससे फ्लाइट लोड भी बढ़ेगा । साथ ही एलाइंस एयर को बीकानेर अहमदाबाद रूट पर भी फ्लाइट जल्द से जल्द आरम्भ करने के लिए अनुशंसा की जाए अथवा अहमदाबाद जोधपुर फ्लाइट को बीकानेर तक बढ़ाया जावे | इस के अतिरिक्त नवंबर माह से बंद हुई एचपीसीएल एवम आईओसीएल से फ्लाइट इंधन भरने की सविधा को भी पुनः आरम्भ करवाया जावे ।

पुनीत रंगा के बाल नाटक का लोकार्पण 09 जुलाई को Thar पोस्ट बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान के साहित्यिक एवं सृजनात्मक कार्यक्रमों के तहत आगामी 9 जुलाई, 2023 वार रविवार को प्रातरू 11 बजे सृजन-सदन में राजस्थानी के युवा कवि-कथाकार पुनीत रंगा की नई कृति का लोकार्पण समारोह रखा गया है। उक्त समारोह संस्थान के संस्थापक कीर्तिशेष हिन्दी राजस्थानी के पुरोधा लक्ष्मीनारायण रंगा को समर्पित रहेगा। यह भी संयोग है कि रंगा जी को समर्पित 9 एवं 10 जुलाई दो दिन लगातार दो पुस्तकों का लोकार्पण समारोह प्रज्ञालय संस्था द्वारा किया जा रहा है।

प्रज्ञालय संस्थान के हरिनारायण आचार्य ने बताया कि युवा कवि-कथाकार पुनीत रंगा की नई बाल नाटक की कृति ’मुगती’ का लोकार्पण राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज छंगाणी करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के हिन्दी भाषा के परार्मश मंडल के सदस्य एवं कवि-आलोचक डॉ. ब्रजरतन जोशी होंगे। वहीं लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ गायक एवं संपादक सुशील छंगाणी रहेंगे।
आचार्य ने बताया कि लोकार्पित होने वाली कृति के रचनाकार पुनीत रंगा हिन्दी और राजस्थानी के अलावा अंग्रेजी में भी सृजन करते हैं। पुनीत रंगा ने बतौर कवि राजस्थानी काव्य धारा में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए वर्ष 2018 में ’मुगत आभौ’ उसके बाद सिर्फ और सिर्फ प्रकृति पर केंद्रीत काव्य संग्रह ’लागी किण री नजर’ 2021 काफी चरचा मे रहा।
शोभा सारस्वत संभाग प्रभारी मनोनीत
Thar पोस्ट बीकानेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष पं. केसरीचन्द भंवरलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा की अनुशंषा एवं शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया की सहमति से राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अरुणा गौड़ द्वारा शोभा सारस्वत को बीकानेर संभाग प्रभारी मनोनीत किया गया है।
शोभा सारस्वत के बीकानेर संभाग प्रभारी मनोनयन होने पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित उमाचरण सुरोलिया, श्रवण कुमार पालीवाल, एडवोकेट जगदीश प्रसाद गौड़, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया, देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा राजेरां, महिला प्रकोष्ठ शहर जिलाध्यक्ष सरोज औझा, देहात जिलाध्यक्ष सुनिता पारीक ने प्रसन्नता जताई और प्रदेशाध्यक्ष पंडित केशरीचंद शर्मा सरदारशहर, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा तथा महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अरुणा गौड़ का आभार व्यक्त किया गया।
