Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर का एक मामला देशभर में चर्चित हो रहा है। यहां एक शिक्षिका व नाबालिग गायब है। हालांकि पुलिस का यह दावा है कि नाबालिग को ट्रेस कर लिया गया है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे आपसी सहमति से भागने की बात दोनों ने कही है प्रेम का हवाला दिया है। पुलिस भी इसे लव एंगल से देख रही है। इस चर्चित घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को भी श्रीडूंगरगढ़ कस्बा पूरी तरह से बंद रहा। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सभी प्रतिष्ठान, दुकानें, व्यापारिक गतिविधियां, स्कूल, कॉलेज पूरी तरह से बंद है। आज नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ श्रीडंूगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान राठौड़ ने तल्ख शब्दो के साथ पुलिस व प्रदेश की सरकार को आडे हाथ लेते हुए धरना स्थल पर अल्टीमेटम देकर कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नाकाम है।

प्रदेश में मां, बहन, बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। पुलिस थाने के बाहर चल रहे धरना स्थल पर भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, पूर्व देहात अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, बृजलाल तावणियां, श्याम सुन्दर पारीक, हेमनाथ जाखड़, तोलाराम जाखड़, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह, विनोद गिरी गुस्साईं, नारायण मोट सहित बड़ी संख्या में कस्बे के व्यापारी, जनप्रतिनिधियों के साथ लोग मौजूद है।