IMG 20230702 193831 बीकानेर : स्कूली छात्रा व टीचर को लेकर आई यह खबर, महिलाओं का प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक छात्रा और उसी स्कूल की एक महिला शिक्षक के एक साथ गायब होने के तीसरे दिन महिलाओं ने पुलिस थाने में हल्ला प्रदर्शन किया। श्रीडूंगरगढ की इस घटना से आक्रोश का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि रातभर से लोग थाने के आगे बैठे रहे। पुलिस लवाजमा भी डटा हुआ है। परिवार की महिलाओं के साथ कस्बे की दूसरी महिलाओं का सब्र भी टूटने लगा है। बड़ी संख्या में महिलाएं घर से निकलकर थाने के आगे पहुंच गई। महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों को घेरकर कहा, तीन दिन हो रहे हैं हमारी बच्ची को गायब हुए। पुलिस कह रही है, कार्रवाई कर रहे हैं। ये

इस दौरान पुलिस अधिकारी रामेश्वर सहारण अब तक की कार्रवाई के बारे मंे बताया। पुलिस-प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती कानून-व्यवस्था को संतुलित रखने की भी बन गई है। उन साइट्स, सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी जा रही है जो मामले को नया रंग देने में लगे हैं। इनमें से कुछ लोगों से पूछताछ हो रही है। कइयों को नसीहत भी दी है।

टीवी कैमरे में दिखी; शनिवार शाम को जयपुर रेलवे स्टेशन के सीसी टीवी फुटेज में छात्रा और महिला शिक्षक एक साथ दिखने की बात कही गई है। स्टेशन से वे बाहर निकलती नजर नहीं आई। ऐसे में यहां से कोई और गाड़ी पकड़कर आगे निकल जाने की आशंका जताई जा रही है।


Share This News