ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230701 WA0304 <em>भाजपा महिला मोर्चा का थालीनाद कार्यक्रम 5 जुलाई को</em> Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। राजस्थान में भाजपा चुनावी साल को देखते हुए वर्तमान कांग्रेस सरकार के विरुद्ध खासा आक्रामक नजर आ रही है। प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आगामी 5 जुलाई को जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर ने बैठक ली एवं महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। आज जयपुर में आयोजित महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान भाजपा सह प्रभारी विजया राहटकर के सानिध्य में पूरे राजस्थान से 13 महिला जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी गई। बीकानेर महापौर सुशीला कंवर को बीकानेर संभाग प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंधड़ा, सांसद दिया कुमारी तथा राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने बीकानेर महापौर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। इस कार्यक्रम में पूरे राजस्थान से 50000 महिलाएं कांग्रेस सरकार के खिलाफ थाली बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य करेंगी। राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा से महिलाएं भाजपा के इस महाप्रदर्शन में शामिल होगी।प्रदेश में महिला कार्यकर्ताओं का यह अपने आप में अनूठा पहला प्रदर्शन होगा।

बीकानेर महापौर के नेतृत्व में बीकानेर संभाग के 4 जिलों से महिलाएं इस थालीनाद कार्यक्रम में शामिल होगी। बैठक के बाद सभी 13 जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव डॉ.अलका गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अलका मूंदड़ा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश भाजपा महामंत्री एंव सांसद श्रीमती दीया कुमारी, सांसद श्रीमती जसकौर मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल, विधायक श्रीमती अनिता भदेल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा माहेश्वरी और जिला प्रमुख श्रीमती रमा चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।


Share This News