ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230628 WA0334 शिक्षा मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, विधायक निधि के तहत अभिशंषित कार्यों की जानी प्रगति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को विद्युत निगम के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विधायक निधि से अभिसंशित कार्यों की स्वीकृति की प्रगति जानी और कहा कि किसी भी कार्य की स्वीकृत बेवजह लंबित नहीं रहे। नगर निगम अथवा नगर विकास न्यास द्वारा संबंधित कार्यों से जुड़ी आवश्यक रिपोर्ट्स समय पर उपलब्ध करवाई जाएं। वहीं टेंडर प्रक्रिया, कार्यादेश और कार्य प्रारंभ करें की प्रक्रिया भी प्राथमिकता से की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को इन कार्यों का लाभ मिल सके। उन्होंने नगर विकास न्यास, नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाई जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की और इनमें गति लाने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक विधायक निधि से 581.50 लाख रुपए के 59 कार्यों की अभिशंषा की गई है। इनमें से 24 की प्रशासनिक तथा 14 की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। शेष स्वीकृति जारी करने का कार्य प्राथमिकता से करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में जिला कलेक्टर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) ओम, नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News