ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230626 WA0309 <em>अर्हम् 100 महान् रिकॉर्ड में हुई शामिल, डागा को सर्टिफिकेट व शील्ड से नवाजा</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज , बीकानेर। नोखा रोड भीनासर स्थित अर्हम इंग्लिश एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल को विश्व के 100 महान रिकॉर्ड में शामिल करते हुए इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सम्मानित किया गया है। जयपुर के रॉयल ललित होटल मैं आयोजित 100 महान विश्व रिकॉर्डधारियों के सम्मान का कार्यक्रम वीना कैसेट के मालिक हेमजीत मालू के आतिथ्य में आयोजित हुआ। इनफ्लूंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक महिमा जैन एवम जयेश भट्ट ने सभी 100 रिकॉर्डधारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अर्हम इंग्लिश एकेडमी के संस्थापक सचिव सुरेन्द्र डागा ने कहा कि स्कूल ने अपने 25वे वर्ष को आगामी लंबे अर्से तक यादगार बनाने के उद्देश्य से एक लंबी अवधि तक के 25 कार्यक्रमों की योजना बनाकर विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर हुई है। डागा को वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रधान संपादक महिमा जैन, जयेश भट्ट एवं संदीप जैन ने सर्टिफिकेट, शील्ड, ट्रॉफी, बेज एवम मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन अंकित खंडेलवाल ने किया।


Share This News