ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 100 सगाई से पहले ही युवती प्रेमी संग फरार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बदलते परिवेश के सर्वाधिक असर सामाजिकता पर हुआ है। परिजनों ने युवती की सगाई तय कर दी, मगर सगाई से एक दिन पहले वह अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ घर से भाग गई। दोनों वृंदावन गए, जहां बरसाने की राधा रानी मंदिर में एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। इसका पत्ता चलने पर परिजनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवती प्रेमी के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। जहां सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार सीकर जिले की 26 वर्षीय युवती संजू प्रजापत ने एसपी को बताया कि वह अपनी मर्जी से सालासर के कृष्ण शर्मा (27) के साथ आई है। युवती ने बताया कि वह अपने घर से केवल लड्डू गोपाल और कान्हा की मूर्ति को लेकर आई है। जिन्हें हमेशा अपने साथ ही रखेगी। बता दें कि 15 जून को सगाई होनी थी, किंतु 14 अगस्त को ही ये दोनों घर से भाग निकले।कृष्ण ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। पत्नी के दुर्व्यवहार की वजह से पति पत्नी में दूरियां बढ़ती गई। फिलहाल वह अपने पीहर में रह रही है। संजू प्रजापत से उसकी जानकारी 5 साल पहले उस समय हुई थी, जब वह अपने परिवार के साथ सालासर बालाजी मंदिर आई थी। कृष्ण ने उनको सालासर बालाजी के दर्शन कराए थे। तभी एक दूसरे के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की जानकारी आगे बढ़ी।


Share This News