ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 9 सगी बहनों ने ससुराल में डाका डाल चुराए आभूषण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। महिलाएं भी वारदातों में शामिल है। टोंक जिले में दो सगी बहनों ने अपने ही ससुराल में लाखों की चोरी कर ली। दोनों ने घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शहर के टोंक थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान की है।  

पुलिस के अनुसार 5 जून को महिला कंचन देवी जाट ने चोरी का केस दर्ज कराया था। पुलिस को की गई शिकायत में उसने बताया कि 4 जून को उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल गिरीराज महाराज के यहां दर्शन के लिए गई थी। अगले दिन सुबह वापस लौटी तो घर में चोरी की घटना का पता चला। 

इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद किरण और उसकी बहन कर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कर्मा और किरण दोनों सगी बहनें हैं। उनकी शादी  कंडेर इलाके में रहने वाले दो सगे भाइयों विकास और विशाल से हुई है। किरण के पति विकास ने कुछ महीने पहले अपनी सास से रुपये उधार लिए थे। जिसके बाद विकास रुपये लौटा नहीं रहा था, अपनी सास का कॉल भी वह नहीं उठा रहा था। 

दूसरी तरफ कर्मा अपने पति विशाल से झगड़े के बाद मायके चली गई थी। कुछ दिन से वह वहीं रह रही थी। इसके चलते किरण और कर्मा ने घर में चारी करने की योजना बनाई। जिसके बाद उन्होंने घर में रखे गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों बहनों ने घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों बहनों को उनके पीहर से हिरासत में लिया, जिसके बाद की गई पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के गहने जब्त कर लिए हैं। 


Share This News