ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230624 WA0235 श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में विकास कार्य हेतु राशि 2.53 करोड़ रुपए तथा 1.49 करोड़ रुपयों के विकास कार्य शीघ्र शुरू हो Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने आज जयपुर में शिक्षा, कला, साहित्य, एवं पुरातत्व मंत्री डॉक्टर बी.डी. कल्ला जी से मुलाकात की, तथा उन्हें बीकानेर के सुप्रसिद्ध श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में विकास कार्य हेतु डॉ बी.डी. कल्ला जी के प्रयासों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 10 फरवरी 2023 को प्रस्तुत राज्य बजट 2023 -24 में की गई घोषणा की पालना में स्वीकृत 2.53 करोड़ रुपयों के काम कार्यकारी एजेंसी- पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग,जयपुर से तथा गत वर्ष के 1.49 करोड़ रुपए के स्वीकृत कार्य कार्यकारी एजेंसी- अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग ,बीकानेर से शीघ्र शुरू कराने हेतु निवेदन किया।

2.53 करोड़ रुपयों के इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दिनांक 9 जून 2023 को जारी की गई थी ।उक्त राशि से श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में एम्फीथिएटर का पुनर्विकास, गणेश मंदिर की तरफ शेड का निर्माण छोटे मंदिरों पर बाहरी पेंटिंग तथा गणेश मंदिर के संरक्षण हेतु अन्य विकास कार्य किये जाना प्रस्तावित है।
डॉक्टर बी.डी.कल्ला ने श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में स्वीकृत 1.49 करोड़ रुपयों तथा 2.53 करोड़ रुपयों के उपरोक्त दोनों कार्यों को अति शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया।


Share This News