Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की खातूरिया कॉलोनी के आदर्श पार्क ”टंकी वाला ‘ में जिम के नए आधुनिक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। संरक्षक डॉ अजय कपूर ने बताया कि पार्क में अनेक विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। नए जिम उपकरण लगने से कॉलोनी में स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पार्क में डॉ. नंद लाल शेखावत के निर्देश में योग दिवस मनाया गया।