Thar पोस्ट, न्यूज। प्रशिक्षित युवाओं को जिला कलक्टर ने किया संबोधित। रोजगार की दिशा में कदम बढ़ा चुके युवा समाज व देश के हित में अपना योगदान दें। ताकि सब मिलकर भारत को विकसित बना सके। यह विचार खीचिया गांव में अयाना रेनेवाब्लेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि अयाना कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षित होकर निकले युवा नौकरी के साथ समाज व देश के बेहतर निर्माण में भी सहयोग करें। जिला कलक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में जिले में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। बंजर भूमि पर लगे सौर ऊर्जा के प्लांटों से आज राजस्थान के साथ पूरे देश में विद्युत आपूर्ति हो रही है।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि आज हर छोटे बड़े गांव ढाणी तक संचार क्रांति के माध्यम से स्मार्टफोन पहुंच गए है। युवा इसका सदुपयोग करें। इंटरनेट के माध्यम से युवाओं को इस संचार क्रांति का लाभ समाज हित में करना चाहिए। एसपी गौतम ने युवाओं को सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृति के लोगों को फॉलो करने पर चेतावनी देते हुए कहा कि जीवन में गलत काम करने पर पुलिस ही मिलेगी। कार्यक्रम में अयाना पावर के प्रबंध निदेशक शिवानंद निंबार्गी ने कहा कि राष्ट्र को शक्ति देना व युवाओं को सशक्त बनाना हमारा ध्येय है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को पोषित करने, सतत विकास को बढ़ावा देने व समुदाय में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए हम संकल्पबद्ध है। लैंड हैड कृष्ण शर्मा ने कौशल विकास केंद्र की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास केंद्र में क्षेत्र के युवाओं को ग्रह जिले में आजीविका के अवसर प्रदान किए जाते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रीन जॉब सेक्टर काउंसिल के पाठ्यक्रम के साथ जुड़ा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अयाना से शिखा उपाध्याय, समीर चांदना देवेन्द्र सिंह व कुलदीप सिंह महरौली, जयकरण सिंह पिपाली, महेश सिंह चारण आदि उपस्थित थे। निशांत कुमार ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह “हर घर आंगन योग” नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
वायु सेना स्टेशन नाल स्टेशन में 21 जून 23 अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस दिवस पर वायु योद्धाओं ने घरों के आंगन में एवं सामूहिक रूप से बीकानेर स्थित जूनागढ़ परिसर में योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में पकी व्यापक भागीदारी की। योगक्ष समाज का करते हुए स्टेशन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया|
योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास के महत्व और स्वास्थ्य लाभ पर परिचय दिये। इस कार्यक्रम में विभिन्न योग क्रियाएं’, ‘संकल्प’ ध्यान तथा अभ्यास आयोजित किये गये।
वायु सेना स्टेशन उदासर में मनाया गया। थीम के अनुरूप वायु योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों के घरों के आंगन में योगाभ्यास किया गया। इसमें स्टेशन कर्मियों की व्यापक भागीदारी रही। योग प्रशिक्षित वायु योद्धाओं ने भी सामान्य योग प्रोटोकॉल क्रम का पालन करते हुए संयुक्त योग कार्यक्रम आयोजित किया। सार्जेंट रवि कुमार, योग प्रशिक्षक, ने महत्व पर एक परिचयात्मक भाषण दिया और योगाभ्यास के स्वास्थ्य लाभ। इस कार्यक्रम में विभिन्न ‘योगिक’ का आयोजन शामिल था क्रिया’, ‘संकल्प’, ध्यान और व्यायाम।