ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 6 पेपर लीक : रामकृपाल मीणा को किया गिरफ्तार, 27 जून तक रिमांड Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। चर्चित पेपर लीक मामले में बुधवार को एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेड (ईडी) की टीम ने रीट पेपर लीक के मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने रामकृपाल मीणा 27 जून तक रिमांड पर दे दिया। मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के जरिए रकम को इधर से उधर पहुंचाने के मामले में ईडी सख्ती से आरोपी से पूछताछ करेगी। ईडी को कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, जिनके आधार पर कोर्ट ने तुरंत रिमांड दे दी।

मीणा की पेपर लीक माफिया बनने तक की पूरी कुंडली खोली जाएगी। रामकृपाल के साथ पेपर लीक मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी पूछताछ के बाद धरपकड़ और पूछताछ की कार्रवाई की जा सकती है। रामकृपाल मीणा को जयपुर में ईडी मुख्यालय पर ले जाया गया है। जहां उससे वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। मीणा ने कई बड़े नाम उजागर किए हैं। जिनसे संबंधित कड़ी से कड़ी जोड़ने की कवायद अब ईडी ने शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में एसओजी की गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन पहले ही रामकृपाल मीणा को ईडी ने पूछताछ के लिए जयपुर में ईडी मुख्यालय पर बुलाया था। पूछताछ में कई ऐसे सबूत और जानकारियां उजागर हुए, जो न केवल रामकृपाल मीणा बल्कि कई अन्य आरोपियों के भी खिलाफ हैं। इस आधार पर ईडी ने उसे गिरफ्तार करते हुए तुरंत रिमांड पर ले लिया है। रामकृपाल मीणा और अन्य पर जयपुर के शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम से रीट के पेपर लीक करने के आरोप हैं। इस मामले में राजस्थान एसओजी ने भी भजनलाल, उदाराम बिश्नोई और रामकृपाल मीणा को पूर्व में गिरफ्तार किया था।


Share This News