ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20230621 182233 <em>बीकानेर रेल मंडल </em>:<em> विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 14 लाख 78 हजार का जुर्माना</em> Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।बीकानेर मण्डल पर रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार दिनांक 5 जून से 18 जून तक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 14 दिन के इस विशेष अभियान के अंतर्गत मंडल के हनुमानगढ़, भिवानी,चूरु,हिसार, श्रीगंगानगर, बीकानेर लोहारू, सूरतगढ़, एवं सादुलपुर के टिकट चेकिंग स्टाफ ने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न रेल मार्गों पर ट्रेनों में सख्त चेकिंग की जिसमे रेलवे सुरक्षा बल ने भी सहयोग किया ।

इस अभियान में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट पर यात्रा करते तथा सीमा से अधिक वजन या आकर के सामान लेकर यात्रा करने के 4223 मामले दर्ज किए गए। इन यात्रियों से अतिरिक्त किराया और जुर्माने के रूप में कुल 14,78,070 रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।
बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए टिकट चेकिंग को अधिक सख्त किया जा रहा है।


Share This News