ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230620 104811 अजमेर में 116 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पानी से लबालब Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अजमेर जिले में जगह जगह पानी भरा है। इस ऐतिहासिक जिले में केवल 2 दिन में,  258.8 मिलीमीटर यानी करीब 10 इंच बारिश हुई। जिसने जून में 116 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 1917 में 119.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। अजमेर के पुष्कर में भी 6 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, धौलपुर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मुख्यमंत्री गहलोत आज से चक्रवात प्रभावित जिलों के दौरे पर रहेंगे। गहलोत 20 और 21 जून को प्रदेश के चक्रवात प्रभावित जिलों के दौरे पर रहेंगे और चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान वह आज बाड़मेर, जालौर, सिरोही और 21 जून को पाली और जोधपुर जिले का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

यहां फिर अलर्ट : मौसम विभाग ने 20 जिलों में अलर्ट जारी किया है मंगलवार को भी टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर,  चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, पाली, राजसमंद,  डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।


Share This News