ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 7 प्रेमिका ने अपने प्रेमी को बुलाया, आधी रात घर पहुंचा, पिता का आक्रोश फूटा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में प्रेम प्रसंग व इससे जुड़े अपराध के मामले बढ़ रहे है। ताज़ा घटना बाड़मेर की है। यहां एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसे घर गया था। जहां प्रेमिका के पिता ने दोनों को साथ देख लिया। पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने प्रेमी युवक के साथ जमकर मारपीट की और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यही नही शव को भी झाड़ियों में फेंक दिया। यह घटना शहर के समदड़ी थाना क्षेत्र के मजल गांव की है।पुलिस के मुताबिक जिले के समदड़ी के जेठंतरी गांव का रहने वाला 28 साल का हितेश मजल गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। युवती के पिता ने हितेश और अपनी बेटी को साथ देखा तो वह भड़क गए।

तैश में आकर पिता ने हितेश पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसने हितेश के शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। सुबह लोगों ने सड़क के किनारे पड़े शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक युवक के पिता ने आरोपी पिता और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मृतक के पिता वागाराम ने हितेश की हत्या में उसकी प्रेमिका के भी शामिल होने का आरोप लगया है। लड़की ने हितेश को धोखे से कॉल कर बुलाया और पिता-बेटी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share This News