ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 76 बीकानेर : कुंड में डूबने से माँ-बेटे की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना में लगने वाले गांव बाडेला की उत्तरादी रोही में कुंड में डूबने से माँ बेटे की मौत हो गई। दुलाराम मेघवाल की पत्नी हीरादेवी (23) और उसके पुत्र विक्रम (28 माह) की ढाणी के पास ही बने पानी के कुंड में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय मृतका का पति ओर सास किसी दूसरे गांव गए हुए थे। ससुर मालाराम मेघवाल बकरियां चरा रहा था। मृतका की दो ननदें पास ही खेत में निनाण करने गई थी। दुलाराम की भांजी खाना बना रही थी। कुंड में गिरने से हुई तेज आवाज से खाना बना रही भांजी ने बाहर आकर देखा, तो शोर मचाया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे ओर महिला को कुंड से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतका का पीहर साजनसर गांव है। जहां से एक माह पहले ही वह अपने ससुराल आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन करने में जुटी है।


Share This News