ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
सिंध के ब्राह्मण महाराजा दाहरसेन को याद किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। भारतीय सिन्धु सभा महानगर की ओर से निशुल्क बाल संस्कार शिविर संत कंवरराम सिन्धी समाज ट्रस्ट धोबीतलाई गली नं. 11 स्थित मंदिर में सिन्ध के अंतिम ब्राह्मण महाराजा दाहरसेन (पुष्करणा) के चित्र में बालक ओर बालिकाओं ने नन्हे नन्हे हाथों से रंग भरे। सिन्धी शिक्षक अनिल डेम्बला महिला महानगर अध्यक्षा भारती गवलानी व महिला मंत्री कान्ता हेमनानी की देख रेख में रंग भरो प्रतियोगिता में 20 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। पूर्वी सदारंगानी निलेश खत्री वंशिका सदारंगानी वरुण खत्री दिव्यांशी सदारंगानी विशाल खत्री सुयश किसनानी योगेश वासवानी विशाखा वासवानी वेदिका वासवानी विवेक खतुरिया शीतल खतुरिया चाहत खतुरिया तपस्या खत्री आदि उपस्थित थे। चाहत खतुरिया पूर्वी सदारंगानी योगेश वासवानी रंग भरो प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम वाधवानी व्यास कालोनी सिन्धु सभा नगर अध्यक्ष गणेश सदारंगानी वर्षा लखानी कमला सदारंगानी  लता वासवानी पीहू वासवानी ने दीप प्रज्वलित किया। ट्रस्ट के मनीष भगत व सिन्धु सभा के किसन सदारंगानी ने शूरवीर व प्रतापी महाराजा दाहरसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि महाराजा दाहरसेन व उनके परिवार ने, जिसमे महिलाएं भी शामिल थी। लंबे समय तक आक्रांताओं से युद्ध किया था तथा सिंध प्रांत की रक्षा की। सिंधी समाज द्वारा उनकी याद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।


Share This News