ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 75 राजस्थान विश्वविधालय में छात्रों के गुट भिड़े, छात्राओं ने लगाए आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान विवि में छात्रों के गुट आपस मे भिड़ गए। यह छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी परिसर में डीन स्टूडेंट कार्यालय के बाहर छात्रों ने उत्पात मचाया। एनएसयूआई के राहुल मेहला की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस बीच चार छात्रों को चोटें भी आई हैं। बाद में नाराज छात्रों ने कुलपति सचिवालय में धरना शुरू कर दिया है। दोपहर 12:30 एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्र संघ महासचिव अरविंद के कार्यालय के बाहर खड़े थे। मौजूद दो छात्रा आपस में लड़ने लगीं। कुछ ही देर बाद छात्र नेता हेमंत पुजारी की गाड़ी में बैठकर कुछ छात्र मौके पर पहुंचे। इन छात्रों ने राहुल मेहला के समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम में दो छात्राएं और एक छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कारों के शीशे तोड़ दिए गए। छात्र नेता राहुल मेहला ने बताया कि आज हम स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि डीएसडब्ल्यू ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियों के साथ छात्र संघ महासचिव अरविंद जाजड़ा के समर्थकों ने तोड़फोड़ की है। मौके पर हमारे पहुंचने से पहले ही अरविंद के समर्थक फरार हो गए।

छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया
मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि उनके साथ अरविंद के समर्थकों ने छेड़छाड़ की। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के साथ मारपीट भी की है। ऐसे में जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार नहीं करती हम कुलपति सचिवालय में ही अपना धरना जारी रखेंगे।


Share This News