Thar पोस्ट। बीकानेर में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। अपनी ही सास पर उबलता सरसों का तेल उड़ेलकर घायल करने वाली बहू को जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बहू सिमरन के खिलाफ उसके पति लतीफ पुत्र कादिर अली ने थाने में मामला दर्ज करवाया था।इस बारे में थानाधिकारी महावीर प्रसाद बिश्नोई ने बताया कि परिवादी लतीफ ने 11 जून को रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी सिमरन ने उसकी मां हिदायत बानो पर 11 जून की सुबह करीब पांच बजे सरसों तेल गर्म कर उड़ेल दिया। जिससे उसकी मां करीब 54 प्रतिशत झुलस गई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि लतीफ और सिमरन के बीच लंबे अर्से से मनमुटाव चल रहा है। ऐसे में सिमरन को डर था कि उसे उसका पति और ससुराल वाले मिलकर जान से मार देंगे।