Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर में कड़क चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला करीब ढाई माह पुराना आरोपी जयसिंह राजपुरोहित के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी राजपुरोहित से उसकी इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई। नौ मार्च को वह उसके घर पर आया। तब वह घर में अकेली थी। आरोपी के लिए चाय बनाई। चाय लेकर आई तक आरोपी ने पानी पीने की इच्छा जताई। आरोपी ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई। बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो विरोध किया। तब आरोपी ने उसे धमकाया। आरोपी ने कहा कि फोटो व वीडियो बना लिए हैं। इस बारे में किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। समाज में लोक लाज के चलते चुप रही। आरोपी उसे वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।