Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। एक सूने पड़े बाड़े में एक युवक का शव मिला है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार यह शव जयपुर रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री के नजदीक खाली पड़े बाड़े में मिला है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की शिनाख्त उम्मेददान पुत्र गणेशदान के रूप में हुई है। मृतक तिलकनगर का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।सोमवार को बीकानेर के रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के निकट मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र तकरीबन 40-45 साल बताई जाती है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।