Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत कुकिंग अवार्ड सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम संपन्न। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत 11 जून बीकानेर में होटल बाबू पैलेस में किचन कांटेस्ट का आयोजन हुआ। जिसमें बीकानेर के कोने-कोने से आए पार्टिसिपेंट्स लगभग 60 से भी अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि और जज दिल्ली से आए जुगल जी मोदी और भार्गव आई हॉस्पिटल से डॉक्टर नीलम भार्गव मैडम ने कुकिंग प्रतियोगिता का जजमेंट किया। प्रतियोगिता की प्रथम विनर रही द्रौपदीद्वितीय स्थान पर खुशबू मोदी तृतीय पिंकी सारस्वत सांत्वना दुर्गा पवार और सोनिया मोदी को दिया गया। इसके अलावा सभी पार्टिसिपेंट्स को और ट्रेनिंग पूरी कर चुकी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण केंद्र की ओर से सर्टिफिकेट अवार्ड आदि प्रदान किए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में छैल बिहारी महाराज, जो अभी तक बीकानेर में जगह जगह पर पौधा वितरण कर चुके हैं का सान्न्ध्यि मिला। उन्होंने आशीर्वचन के रूप में भविष्य में आने वाले शुभ संकेत कहे। इसके अलावा कार्यक्रम में बीकानेर के कोने-कोने से पधारे सम्मानीय अतिथि होटल बाबू पैलेस आयुध सोढा, डॉक्टर नीलम जैन, डॉक्टर सुरेंद्र नागर, डॉ विमला मैडम, कोशलेस गोस्वामी, भूरमल सोनी, डॉक्टर मुदिता पोपली, साहिल पठान, मनीष, ज्योति स्वामी सपना मोदी जय श्रीमुद्रा सुमन बारासा शैलेंद्र लायंस क्लब से जवाहर जोशी एंड शशांक सक्सेना, रितु मित्तल मैडम समाज,अंजुमन आराजी गरिमा विजय आदि अतिथियों का तिलक लगाकर अवार्ड और मोमेंटो देकर निर्देशिका रेशमा वर्मा द्वारा सम्मान किया गया सभी को सर्टिफिकेट अवार्ड वितरण कार्यक्रम पूरा करने के बाद समर कैंप के प्रशिक्षणार्थियों को भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। संचालन नीतू आचार्य ने किया और रेशमा वर्मा ने सभी का आभार और धन्यवाद देते हुए सभी महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह से महिलाओं को हमेशा उनके हुनर की पहचान देने के लिए मंच प्रदान करता रहेगा।