ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230611 130537 बीकानेर : अतिक्रमण तोड़ने गई टीम पर हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत चल रही कार्रवाई के तहत आज टीम को तगड़े विरोध का सामना करना पड़ा। बीकानेर में अतिक्रमण तोड़ने के अभियान का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने नगर विकास न्यास की टीम पर हमला किया। हालांकि इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन न्यास की एक गाड़ी के शीशे टूट गए। पत्थरबाजी भी हुई,टीम के सदस्य एकबार वापस लौट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज करमीसर में हुए अतिक्रमण तोड़ने के लिए न्यास पिछले कई दिनों से चेतावनी दे चुका। यहां कब्जों को तोड़ने के लिए पुलिस पैदल मार्च भी कर चुकी है। इसके साथ ही संभागीय आयुक्त ने इस एरिया में आकर कब्जे हटाने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। न्यास के अधिकारी और टीम पुलिस बल के साथ रविवार सुबह यहां पहुंची। लोगों को कब्जे हटाने के लिए कहा गया। इस दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई। किसी ने एक पत्थर यूआईटी अधिकारियों की जीप पर दे मारा, जिससे उसके कांच टूट गए। इसके साथ ही पुलिस का एक और दल यहां पहुंच गया। बाद में अधिकारियों ने वहां से निकलने में ही समझदारी मानी। अधिकारी और कर्मचारी वहां से निकल गए। इस दौरान भी एक महिला कार के आगे आ गई और कब्जे नहीं तोड़ने की बात करती रही। अधिकारियों ने नहीं तोड़ने का आश्वासन दिया और आगे निकल गए।नगर विकास न्यास ने इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी की है। ऐसे में दोषी लोगों के खिलाफ नयाशहर थाने में राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज करवाया जा रहा है। साभार


Share This News