ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 2 बीकानेर : मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, सोहनकोठी के पास वारदात की थी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। सरेराह राहगीरों के मोबाइल छीनने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नकाबपोश बाइकर्स गिरफ्तारशुदा आरोपियों से कोटगेट पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में दर्जनभर वारदातें खुलने की संभावना है। इस मामले में परिवादी ओमप्रकाश ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी कि 05.05.2023 को सोहन कोठी रेलवे ग्राउण्ड के पास प्रार्थी की पत्नी के हाथ से दो अज्ञात मोटरसाकिल सवार मोबाईल छीनकर ले गए। जिस पर प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश विजय कुमार हैडकानि के सुपुर्द की गई। इस पर तेजस्विनी गौतम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पवन कुमार भदौरिया वृताधिकारी वृत नगर के सुपरविजन में गोविन्द सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोटगेट के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर घटनास्थल का निरीक्षण कर आस–पास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से मोबाइल छिनने वाले अज्ञात मोटरसाईकिल सवार को चिन्हित कर तलाश की। आरोपी जयप्रकाश उम्र 22 साल निवासी घडसीसर रोड शिवा बस्ती, बीकानेर व मुकुल सेवग उम्र 22 साल निवासी इन्द्रा चौक गंगाशहर को दस्तयाब कर कोटगेट थाना की टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने रेलवे ग्राउण्ड के पास मोबाईल छिनने की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर उपरोक्त आरोपी जयप्रकाश व मुकुल को गिरफ्तार किया गया है।


Share This News