Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के सासदं अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाये जाने के बाद नागरिक अभिनन्दन तथा स्वागत का सिलसिला अभी भी जारी है। बीती रात महापौर निवास पर केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण जन संवाद तथा कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के अभिनन्दन किया गया। कानून मंत्री मेघवाल का स्वागत वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित की अनुवाई में हुआ। दीनदयाल सर्किल से महापौर निवास तक भारत माता एवं नरेंद्र मोदी के जयघोष के साथ गिरधारी सिंह के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कानून मंत्री का स्वागत किया। कानून मंत्री के स्वागत में सर्वप्रथम गुमान सिंह राजपुरोहित ने हाथ से कशीदे से की गयी कारीगरी से अशोक स्तम्भ तथा सत्यमेव जयते का प्रतीक चिन्ह भेंट किया साथ ही महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने भगवा रंग के राजस्थान के नक़्शे पर भजपा के चुनाव चिन्ह कमल की आकृति उकेरे प्रतीक चिन्ह भेंट किया। पूरे जिले एवं सीमावर्ती जिलों से आये विभिन्न सामजिक संस्थाओं, समितियों तथा जनप्रतिनिधियों ने कानून मन्त्री का स्वागत किया।।बीकानेर भाजपा पदाधिकारियों तथा सभी भाजपा पार्षदों ने 31 किलो फूल माला से कानून मंत्री का अभिनन्दन किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने मोमेंटो, फूल मालाओं तथा साफे पहनाकर मंत्री का अभिनन्दन किया।
कानून मन्त्री मेघवाल ने अपने अभिभाषण में केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा साथ ही आयोजन के लिए गुमान सिंह राजपुरोहित तथा मेयर सुशीला कँवर का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री 18 घंटे दैनिक रूप से माँ भारती की सेवा में सभी देशवासियों के लिए निरंतर कार्य करते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सिर्फ 2 देश जाने जाते थे लेकिन आज प्रधानमन्त्री जी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के कारण भारत भी इन देशों के साथ खड़ा है | 2026 में परिसीमन के पश्चात् लोकसभा की सीटें बढ़ जायेगी ऐसे में सांसदों के बैठने के लिए वर्तमान भवन पर्याप्त नहीं होगा इसीलिए समयबद्ध नए संसद भवन के निर्माण का निर्णय किया गया |
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश फतेहपुर सीकरी से सांसद राज कुमार चाहर का भी महापौर ने साफा एवं शोल से स्वागत किया। युपीएससी में चयनित बीकानेर की अनुप्रिया चौधरी का भी सम्मान किया गया कानून मंत्री तथा मेयर ने अनुप्रिया को साफा पहनाकर अभिनन्दन किया।।कार्यक्रम के दौरांन विधायक सुमित गोदारा, बलवीर लूथरा, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, शिमला बावरी, डीआईजी बीएसएफ पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व आईपीएस रामदेव खैरवा, जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, जालमसिंह भाटी, सत्यप्रकाश आचार्य,काशीराम गोदारा, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, महामंत्री मोहन सुराना, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह चारण, किशनाराम गोदारा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, ओम सारस्वत, रामगोपाल सुथार,दीपक पारीक, ताराचंद सारस्वत,डॉ अजस्य सिंह, विक्रम सिंह राजपुरोहित, अशोक सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |