ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 28 ठगी करने वाली इन सोसाइटी की सम्पत्तियां कुर्क के निर्देश, सीएम ने ली बैठक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । प्रदेश में ईडी की हुई एंट्री के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के पुलिस महकमे की लॉ एंड ऑर्डर रिव्यू मीटिंग लेकर एक्शन का इशारा कर दिया है। संजीवनी क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी, आदर्श, नवजीवन सोसायटी मामलों में पुलिस के उच्चाधिकारियों से फीडबैक लेकर मामलों में तेज़ी से जांच आगे बढ़ाने के निर्देश सीएम ने दिए हैं। इस मामले में अभी तक हुई कार्रवाई के बारे में भी सवाल किया तो पुलिस अधिकारियों ने गहलोत को बताया कि कई मामलों में गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं और अन्य मामलों में जांच जारी है। इस पर गहलोत ने कहा कि ठगी करने वाली ऐसी सोसाइटियों की सम्पत्तियां कुर्क होनी चाहिए। भविष्य में ऐसी सोसाइटियों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई भी होनी चाहिए। राज्य पुलिस ने केन्द्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) से इन मामलों में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


Share This News