Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत बीकानेर के मुख्य डाकघर के आगे से अतिक्रमण हटाने गए। यहां पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो चुकी है, किंतु डाक घर प्रशासन की ओर से कोर्ट में चले जाने के बाद यह कार्रवाई अधूरी रह गई थी। कोर्ट से स्थगन आदेश खारिज हो जाने के बाद मंगलवार को पूरे दल-बल के साथ पहुंचे प्रशासन ने हैड पोस्ट ऑफिस के आगे से अतिक्रमण हटाया है। यहां आए दिन जाम लग जाता था। जिससे लोग परेशान होते थे।