ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
WhatsApp Image 2023 06 05 at 00.23.17 485x360 1 माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) बीकानेर की पुनर्गठन प्रकिया बैठक में कपिल लढ्ढा अध्यक्ष व रोहित पच्चीसिया सचिव चुने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) बीकानेर की पुनर्गठन प्रकिया की बैठक महेश भवन में हुई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर कपिल लढ्ढा और सचिव पद पर रोहित पच्चीसिया चुने गए ।मुख्य चुनावी पर्यवेक्षक समाजसेवी जुगल राठी ने चयन प्रकिया पूर्ण करवाते हुए समाज में युवा संगठन के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश सचिव किशन लोहिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए नेतृत्व के साथ सदैव नए विचार संगठन से जुड़ते है। वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए सर्वसम्मति से नए चयन की अपील की।इससे पूर्व सचिव शेखर पेड़ीवाल ने गत दो वर्षों में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष विमल चांडक ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। महत्ती बैठक में कमल राठी, रितेश करनानी, शुभम राठी, कैलाश तापडिया, रोहित बिनानी, पंकज बाहेती, आलोक थिरानी, प्रवीण डागा, ऐश्वर्य बिनानि, पंकज थिरानी, अनिल पेडिवाल, अनिरुद्ध चांडक, प्रिन्स करणानि, दीपक बिनानि, श्रीकांत करणानि, सुशील चांडक, शिवम् लाहोटी, अंकित चांडक, मुन्ना सारडा, गोरधन सहित युवा वर्ग उपस्थित था।


Share This News