Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी 10 जून के आस पास फिर से प्रदेश में अंधड़- बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार है। प्रदेश में 15 जून से मानसून पूर्व बारिश का दौर शुरू होने के प्रबल आसार है। इसके चलते जून माह के दूसरे पखवाड़े में फिर से गर्मी के तेवर नरम रहेंगे। दिल्ली मौसम केंद्र ने आगामी 30 जून तक दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक देने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो राजस्थान में भी जून माह के अंतिम सप्ताह में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की एंट्री होने की संभावना है।