ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230605 140451 महाभारत के शकुनि मामा का निधन, बीकानेर से यह है कनेक्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता ने 78 साल की उम्र में निधन हो गया। वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें 31 मई को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बीकानेर के जूनागढ़ फोर्ट में महाराणा प्रताप की शूटिंग की तथा कई दिनों तक यूनिट के साथ बीकानेर रहे।शकुनि मामा’ यानी बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गूफी पेंटल की तबियत बिगड़ी अचानक बिगड़ी थी, उस वक्त वो फरीदाबाद में थे। उन्हें फरीदाबाद के एक अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुंबई लाया गया था। एक्टिंग में मंझे हुए कलाकार गूफी ने साल 1975 में फिल्म ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो लगातार कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आते रहे। वैसे इन रोल्स ने उन्हें कोई खास पहचान नहीं दिलाई। उन्हें असल पहचान साल 1988 में आए बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली। इस धारावाहिक के ड्रेस डिजायनर भी थे। गूफी पेंटल आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे। उनके इस किरदार को भी लोगों का प्यार मिला था। वे पेंटल के भाई थे। पेंटल ने अनेक फिल्मों के साथ महाभारत में शिखण्डी का रोल किया।


Share This News