ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
miss rajasthan 2023 1685953652 राजस्थान : इस खिताब पर 5 हज़ार से अधिक लड़कियों की दावेदारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता के 25वें संस्करण में लास्ट ऑडिशन जयपुर के ग्रैंड उनियारा में हुआ। इस खिताब पर 5400 युवतियों ने दावेदारी जताई है। मिस राजस्थान में प्रदेश भर से पहुंची गर्ल्स में रंगीले राजस्थान की झलक देखने को मिली।रैंप पर पहुंचने से पहले ग्रामीण अंचल की लड़कियां यह तक कहते नजर आईं कि मैं भी कर सकती हूं, मैं क्यों नहीं कर सकती, गांव से निकल के यहां तक पहुंची हूं और अब राजस्थान का नाम रोशन करूंगी। इसी सोच के साथ हाई म्यूजिक पर वो रैंप पर वॉक करते भी नजर आईं। आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट के 25वें संस्करण में लास्ट ऑडिशन में राज्य भर से प्रतिभागी जयपुर पहुंचे। यह दूसरा और आखिरी ऑडिशन था, जिसमें 5,400 से ज्यादा गर्ल्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया और अपनी दावेदारी पेश की।


Share This News