ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230605 WA0200 <em>ऊर्जा मंत्री भाटी ने अपने आवास पर की जनसुनवाई</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार अपने आवास पर आमजन के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए । इस दौरान बीकानेर शहर, देशनोक सहित कोलायत क्षेत्र से लोगों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा से जड़ी अपनी परिवेदना दी। ऊर्जा मंत्री ने सभी लोगों को बड़े धैर्य से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा । इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए दूरभाष पर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री भाटी से भाट समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और उन्होंने बताया कि गांव गुढ़ा में पैमाइश के दौरान 75 बीघा आबादी भूमि में से 35 बीघा आबादी भूमि को बाहर दिखा दिया है। इस पर ऊर्जा मंत्री संबंधित अधिकारी को इस प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान गाढवाला सरपंच ने गाढवाला- किलचु रोड का निर्माण निर्धारित मापदण्ड के अनुसार नहीं होने की शिकायत मंत्री को की। इस पर ऊर्जा मंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को मौके पर जाकर सड़क निर्माण कार्य की जांच करने के निर्देश दिये।
डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीना मौजूद थे।


Share This News