ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 3 मुरलीधर व्यास नगर संयुक्त विकास समिति मंगलवार को करेगी सद्बुद्धि यज्ञ एवं एक दिन का सांकेतिक धरना, करेंगे आंदोलन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में आवंटित अल्पसंख्यक छात्रावास को मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र से अन्यंत्र स्थान्तरित करने की मांग को लेकर मुरलीधर व्यास नगर संयुक्त विकास समिति के बैनर तले करमीसर चौराहे के पास स्थित शनिदेव मंदिर के आगे सद्बुद्धि, सद्भावना यज्ञ व सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए समिति के संयोजक
डॉ.विजय आचार्य ने बताया कि आवंटित छात्रावास स्थानांतरण करने की मांग स्थानीय निवासी करीब एक पखवाड़े से कर रहे है इससे पूर्व मुख्यमंत्री, संभागीय आयुक्त, और अन्य सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, यदि आगामी दिनों में यह स्थानन्तरित नहीं होगा तो सम्भवतः जन आंदोलन भी किया जा सकता है,अभी तक इस मामले पर सरकार द्वारा कोई संज्ञान नही लिए जाने के कारण मंगलवार को सांकेतिक धरना ओर सद्बुद्धि, सद्भावना यज्ञ करना पड़ा है।
इससे पूर्व जन जागरण बैठके भी की गई जिसमें पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक जेठानन्द व्यास, वार्ड पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य, क्रमिसर पार्षद प्रतिनिधि हेमाराम चौधरी, युवक कांग्रेस के नेता हंसराज बिश्नोई आदि ने समर्थन दिया आज उप संयोजक रासबिहारी जोशी,सचिव पुरुषोत्तम पुरोहित,राजेश आचार्य, उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी, नरेंद्र नाथ पारीक, भैरू रतन “सन्नू महाराज” ,पवन स्वामी, लक्ष्मण पंवार आदि ने अलग अलग सेक्टर ओर विभिन्न क्षेत्रों जिसमे मंदिर ट्रस्टियों, बागीचियो के ट्रस्टियों ओर करमीसार गांव में जनसम्पर्क कर धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की।


Share This News