ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230529 WA0095 बीकानेर : माध्यमिक शिक्षा निदेशक एपीओ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आरपीएसपी पेपर लीक मामले के सरगना अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को पदोन्‍नति देने के मामले में माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को एपीओ कर दिया गया है। आपको बता दें कि अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया था। इसके बावजूद उसे वाइस प्रिंसिपल से पदोन्नत करते हुए प्राचार्य बना दिया गया। इसे लेकर निदेशक अग्रवाल की सफाई थी कि विभागीय डीपीसी मार्च में की गई थी। जबकि, मीणा को अप्रेल में बर्खास्त किया गया। इस कारण यह गफलत हुई। राज्‍य सरकार ने अग्रवाल को एपीओ कर दिया है।

सिरोही जिले के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल भावरी का बर्खास्त वाइस प्रिंसिपल शेर सिंह मीणा अनिल उर्फ शेर सिंह अभी उदयपुर जेल में बंद है। इस बीच, 26 मई को जारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षरयुक्त पदोन्नति सूची में 46वें नंबर पर वाइस प्रिंसिपल अनिल कुमार मीणा का नाम अंकित है। अनिल को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भावरी से राजकीय बालिका उमावि धारासर बाड़मेर में प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई।


Share This News