ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220712 222522 2 बीकानेर : बस में महिला मुसाफिर के आभूषण पार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। यात्री महिलाओं के आभूषण बस से पार होने का एक और मामला दर्ज हुआ है। बीकानेर में चलती बस में महिला यात्री के बैग से लाखों रुपये के सोनेे-चांदी के आभूषण पार हो गए। शिव मंदिर के पीछे पुरानी चौकी क्षेत्र निवासी बद्रीराम जाट ने इस आशय की रिपोर्ट नयाशहर पुलिस थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी बेटी शारदा 28 मई को सवेरे तकरीबन साढ़े आठ बजे पूगल फांटा से बस में सवार होकर अपने ससुराल छत्तरगढ़ जा रही थी। बीच रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग को नीचे से काटकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। बैग से सोने का हार (एक बड़ा तथा एक छोटा नग), सोने की चेन, रखड़ी, सोने की चूडिय़ां तीन नग, कानों के झूमके तीन नग, बाजूबंध एक नग, मंगलसूत्र दो नग, सोने व चांदी की पायजेब पांच नग समेत लगभग 40 भरी 400 ग्राम सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिये। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News