ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 2 पुलिस महकमे में 142 आरपीएस अधिकारियों के तबादले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चुनावी वर्ष में सरकार ने व्यापक स्तर पर तबसदले किये है। राजस्थान पुलिस महकमे में सोमवार सुबह बड़ा फेरबदल हुआ। राज्य सरकार ने 142 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। इसमे बीकानेर के भी शामिल है। चुनावी साल को देखते हुए अधिकतर जिलों में डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। करीब-करीब सभी जिलों में अधिकारियों के इधर-उधर तबादले किए गए है। यह तलाबदला सूची डीजीपी उमेश मिश्रा ने सोमवार सुबह जारी की है।राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे चुनावी साल को देखते हुए तबादला सूची में स्थानीय विधायकों की पंसद का खास ध्यान रखा गया है। कई ऐसे डिप्टी एसपी हैं, जो विधायकों की पंसद के चलते उनके इलाकों में लगाए गए है। चुनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों का रोल अहम हो सकता है। लंबे समय से किसी कारणों से सूची अटकी हुई थी। 20 से अधिक सर्किल खाली थे और कई अधिकारी एपीओ थे। एपीओ रूद्र प्रताप शर्मा को राजसमंद में लगाया गया है।डीजीपी उमेश मिश्रा की ओर से जारी की गई सूची में एससी-एसटी सेल पुष्पेंद्र आढ़ा का जैसलमेर तबादला किया गया है और एससी-एसटी सेल की जिम्मेदारी अरविंद जागिड़ को दी गई है। वहीं, गुड़ामालानी डीएसपी शुभकरण का नागौर तबादला किया गया है। सीमा चोपड़ा को जैतारण पाली और हिम्मत सिंह चारण भीनमाल का नया डीवाईएसपी लगाया गया है। वहीं, केशवरायपाटन के डीएसपी अंकित जैन को डीएसपी कोटा शहर तृतीय लगाया है। राजेश कुमार टेलर को केशवरायपाटन के डीएसपी लगाया है। तालेड़ा के डीएसपी महावीर प्रसाद शर्मा होंगे।


Share This News